श्री शिव शिव बालक द्विवेदी जी डा चंदेल को सम्मान देते हुए।
ब्रह्मावर्त विद्वत परिषद् के तत्वावधान में शारदानगर स्थित कार्यालय में भारत माता के वीर सपूत छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारतीय संस्कृति और संस्कृत के शलाका पुरुष डा शिव बालक द्विवेदी ने कहा कि हमारा भारत राष्ट्र अनेक गौरवमयी विभूतियों से विभूषित रहा है उन्होंने जो अद्भुत कार्य किया है उससे हमारा राष्ट्र सम्पूर्ण विश्व पटल पर देदीप्यमान रहा है। डा अतुल सिंह चन्देल ने कहा कि समर्थगुरु रामदास के सर्वश्रेष्ठ शिष्य छत्रपति शिवाजी महाराज ने विदेशी आक्रांताओं के अत्याचारों से भारत की निरीह जनता को बचाने का दुरुह कार्य किया। छापामार युद्ध शैली का
प्रयोग कर बड़े बड़े सुल्तानों को हराया। इस अवसर पर डा शिव बालक द्विवेदी ने राष्ट्रीय एकता मिशन के प्रांत संयोजक डा अतुल सिंह चन्देल को सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु " छत्रपति शिवाजी महाराज स्मृति सामाजिक समरसता सम्मान" से विभूषित किया

शिव बालक सर को नमन साथ ही साथ डा चंदेल को हार्दिक बधाई।
ReplyDelete