छठ पर्व पर सफाई अभियान में नगरनिगम कर्मी
गोरखपुर। नगर निगम गोरखपुर की टीम द्वारा आज छठ पूजा महोत्सव के अवसर पर सूर्यकुंड धाम पोखरे पर स्वच्छता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर यहां के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें कूड़ा एवं पॉलीथिन मुक्त शहर बनाने का अनुरोध किया गया। यह जानकारी देते हुए टीम के सौरभ मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया की स्थानीय नागरिकों से स्वच्छता के प्रति अपने विचार व्यक्त करने हेतु हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इसमें कई अधिकारियों सहित स्थानीय नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नगर निगम की टीम द्वारा स्थानीय लोगों को पंपलेट बाट कर महानगर को स्वच्छ रखने हेतु शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिनव सुधा सुरेंद्र यादव पिंकी अन्नू सुनयना अमानत हक सहित दर्जनों लोगो ने भाग लिया
दुर्गेश मिश्र,
राप्ती प्रवाह संवाददाता

