प्रशांत और आंचल ने जेईई मेंस की परीक्षा में लहराया अपना परचम

अपनी गांव ,जवार सहित स्कूल हेरिटेज एकेडमी बरडाड़ का नाम किया रोशन

गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के में हेरिटेज एकेडमी बरडाड़ स्कूल के छात्र प्रशांत राय पुत्र डॉ मार्कण्डे राय ने 91.47% और आंचल गुप्ता पुत्री नीरज गुप्ता ने 90.37% अंक प्राप्त कर जेईई मेंस की परीक्षा में लहराया अपना परचम,क्षेत्र जवार और स्कूल का मान बढ़ाया है।

आंचल गुप्ता पुत्री नीरज गुप्ता,निवासी भीटी खोरिया,स्टूडेंट हेरिटेज एकेडमी बरडाड़ ने बिना किसी कोचिंग की सहायता लिए ही जेइ मेंस में 90.37 परसेनटाइल पाकर स्कूल ,अपने गुरूजनों माता पिता का नाम रोशन किया है।यह वर्तमान मे कक्षा 12 की परीक्षा दी है।

इन दोनों छात्रों को स्कूल प्रबंधक हेरिटेज एकेडमी बरडाड़ के मणीन्द्र माधव त्रिपाठी ने दोनों छात्रों को सील्ड और मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया उक्त अवसर पर विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post