गोरखपुर। "संगठन में शक्ति होती है। शक्ति के नवरात्रि के पावन पर्व पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ अपने मजबूत विस्तार के लिए प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के अधिक से अधिक पत्रकारों को जोड़ कर पत्रकार हितों के लिये प्रतिबद्धता सिद्ध करेगा।" उक्त बातें सदर तहसील अध्यक्ष आशीष कुमार मिश्र ने अपने सम्बोधन में कहीं। वे सदर इकाई की पहली बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर तहसील उपाध्यक्ष दिनेश कांत मिश्र ने कहा कि प्रदेश में पत्रकारों पर हमले बढ़ गये हैं। इसके विरुद्ध हमे मजबूती से खड़ा होना होगा। संगठन मंत्री चन्द्रभूषण उपाध्याय ने कहा कि अपने हितों के लिये सभी पत्रकारों को एक होना होगा। इस अवसर पर तहसील संयोजक अमरजीत पासवान ने कहा कि हमें अभियान चलाकर अपनी सदस्य संख्या बढ़ानी होगी। अंत में संगठन के खेल व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी मुक्तिनाथ उपाध्याय की पत्नी की मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी।
डॉ शतीश चंद्र शुक्ल, वरिष्ठ संवाददाता
बड़हलगंज गोरखपुर

