प्राण प्रतिष्ठा बाहर के साथ अपने हृदय में बृजमान ही सच्चा राम राज्य होगा - धर्मेंद्र योगी ।
500 वर्षो बाद त्रेता के प्रभु राम के आगमन पर ओम फिटनेस योग संस्थान द्वारा प्रातः काल दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान आश्रम से विशाल शोभा यात्रा निकाल कर रामराज्य का संदेश ज्ञापित कर रहे योगाचार्य धर्मेंद्र प्रजापति जी अनुयाई योगी साधक । ये यात्रा 20 जनवरी से 22 जनवरी तक गोरखपुर के विभिन्न क्षेत्रों में निकाली जायेगी आज तारा मंडल क्षेत्र में प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में ही योगाभ्यास बाद प्रभु राम का जयघोष योग साधकों द्वारा लगाया गया। योगाचार्य धर्मेंद्र प्रजापति जी ने अपने सभी साधकों को बताया कि जिस प्रकार से प्रभु राम जी की प्राण प्रतिष्ठा इस सांसारिक अयोध्या नगरी में हो रही है ठीक उसी प्रकार अपने अंदर ह्रदय की नगरी में सच्ची प्राण प्रतिष्ठा करनी होगी तभी रामराज्य स्थापित होगा। भीतर का बदलाव ही रामराज्य का प्रतीक हैं। ऐसे दिव्यता भरी संदेश देते हुए गोरखपुर के सभी सनातनी को अपनी शोभा यात्रा में शामिल करने का प्रयास कर रहे। जिससे अपने लक्ष्य को पूर्ण कर इस नगरी को हरिद्वार जैसा नगरी बना सके। और ये एक दूसरे के सहयोग सेवा समर्पण भाव से ही पूर्ण होगा।
उक्त अवसर पर महिला प्रभारी शोभा पांडेय , मुकेश साहनी , व्यास चौरसिया , आलोक गुप्ता , डॉ सिद्धार्थ त्रिपाठी , डॉ नरेंद्र सिंह , घनश्याम सिंह , राधेश्याम गुप्ता , रेनू मिश्रा , उमा त्रिपाठी , आभा सिंह , संतोषी सिंह , साधना पांडेय , वीनू राय , नीलम इत्यादि साधक उपस्थित रहें।

