नगर ग्रामोत्थान प्रतिष्ठान की काव्य गोष्ठी संपन्न। गोरखपुर

            काव्यगोष्टी में सामिल वक्ता गण 

गोरखपुर 8 मार्च, प्रतिष्ठान के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद नर्सरी विद्यालय,राम जानकी नगर , बशारतपुर में महिला एवं शिशु विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्यातिथि श्री सुधीर कुमार पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि सर्वश्री अरविंद अकेला तथा अवधेश शर्मा नन्द, अध्यक्ष वरिष्ठ गजलकार अरुण कुमार श्रीवास्तव और सफल संचालक वरिष्ठ भोजपुरी फनकार राम समुझ सांवरा रहे।

सर्वप्रथम मां सरस्वती की वंदना कार्यक्रम के संयोजक डां.हनुमान प्रसाद चौबे ने प्रस्तुत की। हाईकोर्ट के एडवोकेट संजीव कुमार ने महिला की गरिमा को  रेखांकित करते हुए महिला के प्रति सामाजिक जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में सर्व श्री अवधेश कुमार,राजू कुमार , रीतेश,दीपक साहनी,रमाशंकर चौरसिया , कौशल चन्द उपाध्याय,कबीर शरण गुप्त ,अंकुर सचान आदि ने भाग लिया और सभी ने महिला के विभिन्न रूपों एवं दायित्वों पर विशद प्रकाश डाला और कहा कि महिला उत्थान से ही देश का उत्थान संभव है।

अंत में कार्यक्रम के संयोजक डॉ.चौबे ने सबका आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की ।

   

                      डॉ.हनुमान प्रसाद चौबे

                        न. ग्रा. प्र.,गोरखपुर

Post a Comment

Previous Post Next Post