*ॐ हिंदुत्व समन्वय सेवा संगठन द्वारा फलाहार कार्यक्रम का आयोजन 16 अप्रैल को*

 

गोरखपुर। 🕉️HS3 की एक आवश्यक बैठक आज कलेक्ट्री कचहरी में स्थित कार्यालय पर हुई। जिसमें सर्वसम्मति से दुर्गा अष्टमी के दिन 16 अप्रैल को फलाहार कार्यक्रम का आयोजन करने हेतु निर्णय लिया गया। यह जानकारी देते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि 16 अप्रैल दिन मंगलवार को शाम  4:00 से हनुमान मंदिर बेतियाहाता में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी फलाहार का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा नया संवत्सर 2081 की शुभकामनाएं संगठन परिवार को संगठन की ओर से प्रदान करते हुए संगठन को मजबूत व शक्तिशाली बनाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चंद्रिका मिश्रा द्वारा कुटुंब अप की आईडी जिले के सदस्यों को वितरित की गई। बैठक का संचालन हरिनारायण गुप्ता ने किया जिसमें मुख्य रूप से संजय तिवारी अनिल जायसवाल रविंद्र प्रताप सिंह यशवंत पांडे चंद्रभूषण मालवीय सच्चिदानंद शुक्ला सज्जन कुमार दिनेश यादव अंकित प्रजापति श्रीमती अंजलि यादव जूली भारती श्रीमती पूजा वर्मा श्रीमती रीना दुबे सहित वीरांगना मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमत सरोज पांडे आदि ने भाग लिया।

                                              श्री दुर्गेश मिश्र

Post a Comment

Previous Post Next Post