शिक्षकों के बिना यह जीवन सार्थक नही है।* श्री राजेश राय*

 

    डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर                                  मार्ल्यापण हुए

कौड़ीराम। ए.वी.एन. सीनियर सेकेंडरी स्कूल बघराई में गुरुवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ  प्रबंधक राजेश राय ने मॉ सरस्वती व डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर मार्ल्यापण व दीपप्रज्जलन कर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए राजेश राय ने कहा कि शिक्षक का हमारे जीवन में अमुल्य योगदान है, शिक्षकों के बिना यह जीवन सार्थक नही है, हर किसी के जीवन में एक गुरू एक शिक्षक का होना बेहद आवश्यक है। इसलिए हम सभी को सदा शिक्षकों का मान सम्मान करना चाहिए, और उनके बातों पर अमल करना चाहिए। प्रधानाचार्या श्रीमती निशा राय ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम के ज्ञान के ही शिक्षक नहीं होते, बल्कि वे जीवन के पाठों के भी मार्गदर्शक होते हैं. उनकी मेहनत, समर्पण और शिक्षण की कला ने हमें सिखाया कि कैसे अपने सपनों की ओर कदम बढ़ाएं और समाज में अपनी जगह बनाएं। इस अवसर पर अमित राय, मनीष राय, योगेश यादव, अभिमन्यु राय, रंजीत यादव, गोविंद कशेरा, राज कशेरा, रामधारी गुप्ता, दीपक भाटिया, रामदयाल कुमार, अजय प्रजापति, सहित तमाम शिक्षक तथा शिक्षिकाए उपस्थित रहे।

                                               श्री दुर्गेश मिश्र

Post a Comment

Previous Post Next Post