सीनियर वर्ग (पुरूष एवं महिला) की खेल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 06 से 08 मार्च, 2025 तक किया जा रहा है।

 

                      प्रतिभागी खिलाड़ी

                    खेलकूद की झलकियां

युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल से जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग (UPRSL) के अन्तर्गत सीनियर वर्ग (पुरूष एवं महिला) की खेल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 06 से 08 मार्च, 2025 तक किया जा रहा है। उक्त खेल प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस आज दिनांक 07 मार्च, 2025 को वॉलीबॉल, लम्बी कूद, हाई जम्प, गोला-फेंक, कुश्ती आदि विधाओं में प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल, मुख्यालय परिसर में किया गया तथा फुटबॉल विधा के अन्तर्गत प्रतिस्पर्धा का आयोजन चौक स्टेडियम एवं भारोत्तोलन विधा के अन्तर्गत प्रतियोगिता का आयोजन के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में किया गया। खेल प्रतियोगिता के आयोजन के दौरान महानिदेशक, युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल श्रीमती चैत्रा वी0 द्वारा महानिदेशालय परिसर में आयोजित हो रही खेल प्रतिस्पर्धाओं में उपस्थित होकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के अन्तर्गत विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं (पुरूष एवं महिला वर्ग) का आयोजन किया गया, जिनका परिणाम संलग्न है।युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित की जा रही इस खेल प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम दिनांक 08 मार्च, 2025 को किया जाएगा। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक, युवा कल्याण श्री अशोक कुमार कनौजिया एवं युवा कल्याण विभाग के उप निदेशक श्री संजय कुमार सिंह, श्री अजातशत्रु शाही, श्री आदित्य कुमार, श्रीमती मेघना सोनकर, श्री संदीप कुमार एवं अन्य विभागीय अधिकारी/कर्मचारी तथा विभिन्न खेल के संघों द्वारा नामित निर्णायक मण्डल उपस्थित रहे।

                श्री उमाकांत बाजपेई,

            शासकीय मान्यता प्राप्त पत्रकार 

Post a Comment

Previous Post Next Post