*अधिवक्ता परिषद अवध की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक लखनऊ में संपन्न*

 

            बैठक में शामिल अधिवक्ता गण

दिनांक  02.03.2025 को अधिवक्ता परिषद अवध की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक का आयोजन, आर्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल (ए. एफ. टी.), कैंट, लखनऊ में किया गया। इस प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में अधिवक्ता परिषद का ध्येय एवं दृष्टि, अधिवक्ता परिषद की यात्रा, संगठन की संरचना, आयाम, मासिक बैठक का उद्देश्य व स्वरूप, स्वाध्याय मंडल, कार्यकर्ता का चरित्र व व्यवहार, न्याय केंद्र कि स्थापना व उद्देश्य, कार्यकर्ता का प्रवास, न्याय प्रवाह मैगजीन, सोशल मीडिया का प्रयोग, संगठन के वार्षिक कार्यक्रम, संवैचारिक संगठनों के साथ समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई और समस्त इकाइयों के आगामी तीन माह की कार्ययोजना तैयार की गईं। इस बैठक में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश राय जी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं लिटिगेशन आयाम के जोनल प्रमुख श्री विपिन त्यागी जी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं नॉलेज कलेक्टिव आयाम के जोनल प्रमुख श्री संदीप जी, अवध प्रांत कि महामंत्री श्रीमती मीनाक्षी परिहार सिंह जी, अवध प्रांत के कोषाध्यक्ष  प्रेम चन्द्र राय, उपाध्यक्ष अनिल दूबे, अनिल कुमार पाण्डेय, अरविंद सिंह एवं अन्य पदाधिकारीगण व सदस्य एवं प्रत्येक जिला इकाई के महामंत्री एवम् उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक का आयोजन आर्म फोर्स अधिकरण सह इकाई, लखनऊ जिला इकाई ने किया

                     श्री उमाकांत बाजपेई 

                शासकीय मान्यता प्राप्त पत्रकार 

Post a Comment

Previous Post Next Post