*महिला आयोग की अध्यक्ष से मिला अधिवक्ता परिषद का प्रतिनिधिमंडल*

 

*प्रांतीय महामंत्री मीनाक्षी सिंह परिहार ने महिला दिवस की गतिविधियों का वृत्त सौंपा*

*महिलाओं के लिए संयुक्त कार्यक्रम करेगा अधिवक्ता परिषद और राज्य महिला आयोग*

*लखनऊ।* अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद, अवध प्रांत के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.बबीता सिंह चौहान से भेंट कर महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं के विविध विषयों पर पर विस्तृत चर्चा की। प्रांत महामंत्री मीनाक्षी सिंह परिहार ने परिषद के कार्यों से आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान को अवगत कराया। इस दौरान उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ इकाई की उपाध्यक्ष पायल सिंह एवं इकाई की  सदस्य प्रज्ञा सिंह भी मौजूद रहीं।

प्रांतीय महामंत्री मीनाक्षी सिंह परिहार ने बताया कि अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत की समस्त जिला इकाइयों ने महिला दिवस के उपलक्ष्य में मातृशक्ति सम्मान समारोह, संगोष्ठी, महिला जेल में महिला बंदियों के लिए विधिक परामर्श केंद्र, महिला अधिवक्ताओं के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर आदि कार्यक्रम किए। इसी क्रम में उन्हें अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद ने विगत दिनों दिल्ली में हुई 'ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस ऑफ वूमेन एडवोकेट्स' के लिए आमंत्रित किया था। इस कॉन्फ्रेंस में पारित रेजोल्यूशन की प्रति भी उन्होंने अध्यक्ष को भेंट की।

मीनाक्षी सिंह परिहार ने आयोग की अध्यक्ष डॉ.बबीता सिंह चौहान से अनुरोध किया कि भविष्य में अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत और उत्तर प्रदेश महिला आयोग का साझा कार्यक्रम किया जाए। इस पर अध्यक्ष डॉ.बबीता सिंह चौहान ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत के होने वाले कार्यक्रमों में वह उपस्थित रहेंगी। अधिवक्ता परिषद अवध को महिला आयोग का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा

                                 श्री उमाकांत बाजपेई

Post a Comment

Previous Post Next Post