ओम फिटनेस योग संस्थान में दीपावली उत्सव मनाया गया


  दिवाली पर योग से करे अंदर की सफाई - योगी धर्मेश्वर 


        साधकों अपना अपना अनुभव साझा करते हुए

ओम फिटनेस योग संस्थान में दीपावली उत्सव मनाया गया
गोरखपुर, 19 अक्टूबर 2025 — ओम फिटनेस योग संस्थान के साधकों द्वारा महंत दिग्विजय नाथ पार्क में दीपावली उत्सव बड़े ही श्रद्धा, अनुशासन और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर साधकों ने प्रातःकालीन योग साधना के पश्चात सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर वीर शहीदों को नमन किया और भगवान धन्वंतरि तथा माँ लक्ष्मी की आरती की।
सभी साधकों ने संकल्प लिया कि दिवाली केवल बाहरी रोशनी का नहीं बल्कि भीतर के अंधकार को मिटाने का पर्व है। दीपक जलाकर उन्होंने समाज में प्रेम, शांति और स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और महिलाओं ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण प्रकाश और भक्ति से आलोकित हो उठा। संस्थान के प्रशिक्षकों ने कहा कि दिवाली हमें यह प्रेरणा देती है कि जैसे दीप अंधकार को मिटाता है, वैसे ही हम अपने भीतर की नकारात्मकता, आलस्य और ईर्ष्या को त्यागकर सद्भावना, स्वास्थ्य और योग के दीप जलाएँ। इस अवसर पर सभी साधकों ने एकजुट होकर “स्वस्थ तन, स्वच्छ मन और प्रकाशित जीवन” का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन शांति प्रार्थना और प्रसाद वितरण के साथ  साथ कुछ साधकों ने दिवाली पर गुरु को सप्रेम भेंट किए।
कार्यक्रम में उपस्थित महिला निरीक्षक प्रभारी श्वेता साहनी, शोभा पांडे, मुकेश साहनी, मुखिया जी, धर्मेंद्र जी, परी जी, राधेश्याम जी, संजय गौड़, आरिफ जी, संतोष जी, किरण जी,  उषा जी, सरिता जी, विनोद शुक्ल जी, प्रमिला सिंह, ममता जी,   ज्ञानमती, निहारिका, राजमती आदि सम्मिलित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post