उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) में आज दो नामांकन भरे गये। नामांकन भरने के लिए एनेक्सी मीडिया सेन्टर मे चुनाव आयोग और संयोजक की उपस्थित में दो नामांकन पत्र भरे गये। संयुक्त सचिव पद पर अच॔ना गुप्ता ने और काय॔कारिणी सदस्य पद पर हिमांशु भटनागर ने अपना नामांकन भरा। आज सुबह से राज्य मुख्यालय के तमाम पत्रकार साथी सदस्यो ने संयोजक प्रभात त्रिपाठी को फोन करके नवरात्र के पहले दिन 19 तारीख से नामांकन करने की बात कही। समिति के तमाम सदस्यो ने नवरात्र के कारण नामाकंन का समय और तारीख बढाये जाने की बात कही।पुनर्गठित समिति के सभी चुनाव अधिकारी तमाम पत्रकारो के इस अनुरोध पर गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श करके कल शाम को अंतिम निण॔य लेगी।
उमाकांत बाजपेई,
शासकीय मान्यता प्राप्त पत्रकार
