*आईएनजेसीसीएस का छठा स्थापना दिवस 11 अप्रैल को, डायट प्राचार्य होंगे मुख्य अतिथि*


कार्यक्रम कर मुख्य अतिथि

गोरखपुर। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के छठे स्थापना दिवस का आयोजन 11 अप्रैल को गोरखपुर जिला कलेक्ट्रेट स्थित अधिवक्ता सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और इसमें बड़ी संख्या में पत्रकारों व पदाधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डायट गोरखपुर के प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक अभिषेक कुमार पाण्डेय उपस्थित रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री अमित सिंह, श्री प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, मो० राशिद खान, श्री उमेश चन्द्र मिश्र, श्री विद्यानंद आजाद , डा० ए के चौधरी, श्री शिखर गुप्ता,  शिरकत करेंगे।

संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सतीश चन्द्र शुक्ला और मंडल अध्यक्ष कृष्णचंद्र चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता चतुर्भुज शुक्ला, राष्ट्रीय मंत्री बशीर खान, सुभाष यादव, मार्कण्डेय मिश्रा तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजा आनन्द ज्योति सहित विभिन्न जनपदों के जिलाध्यक्ष और पदाधिकारी भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पंजीकृत सदस्यों को परिचय पत्र वितरित किए जाएंगे तथा सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इसके साथ ही संगठन के कुछ नए पदाधिकारियों की घोषणा भी की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post