सर्व श्री आशुतोष महाराज जी का चिंतन(अनमोल वचन) प्रस्तुतिकरण श्री आर सी सिंह जी।
मनुष्य स्वभाव से तो रजोगुणी है यानी प्रकृति के रजोगुण से अधिक बंधा हुआ है। लेकिन मनुष्य में ही सतोगुण में वृद्धि की जा सकती है।। जिसका सरल उपाय ब्रह्मज्ञान प्राप्त कर सत्संग करना है। यह सत्संग सफेद रंग की तरह धीरे धीरे ही अपना असर दिखाता है। जबकि कुसंग काले रंग की तरह अपना असर तुरंत दिखाता है। इसलिए अपने जीवन में आध्यात्मिक उन्नति के लिए आरंभ से ही कुसंग/बुराईयों से बचना चाहिए।
सभी योनियों में केवल मनुष्य योनि ही कर्म प्रधान है। मनुष्य से नीचे की सभी योनियों के सभी जीवों की यात्रा इंसान बनने की ओर हर पल प्रकृति के अनुसार हो रही है। लेकिन इंसान अज्ञानता वश सत्संग के अभाव में केवल भोगों के लिए ही पाप कर्म करता हुआ दोबारा से इन निकृष्ट योनियों में लौटने का अपना दुर्भाग्य बना रहा है...।
**ओम् श्री आशुतोषाय नम:**
"श्री रमेश जी"

परमेश्वर की कृपा और दया बहुत महान है।
ReplyDelete