जन जन तक निशुल्क स्वास्थ्य योग आयुर्वेद प्राकृतिक उपचार द्वारा - योगी धर्मेश्वर ।
कार्यक्रम की मुख्य झलकियांमातृ आंचल सेवा संस्थान के तत्वावधान में गोरखपुर पुलिस लाइन व्हाइट हाउस में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस शिविर में शहर के विभिन्न अस्पतालों से आए अनुभवी डॉक्टरों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर ओम फिटनेस योग संस्थान एवं सेवा साथी फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा सभी आगंतुकों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ उनकी आवश्यकतानुसार थेरेपी भी प्रदान की गई। शिविर में रोगों के अनुसार पेय रस (जूस) का वितरण किया गया, जिसमें लगभग 300 से अधिक लोगों ने लाभ प्राप्त किया, जबकि 120 से अधिक लोगों ने विभिन्न प्रकार की थेरेपी का लाभ उठाया। इस दौरान योगी धर्मेश्वर ने बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा एवं पंचकर्म आधारित उपचार पूरी तरह सुरक्षित हैं और इनका कोई दुष्प्रभाव नहीं होता। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि वे स्वस्थ जीवन के लिए योग, प्राकृतिक चिकित्सा एवं पंचकर्म को अपनाएं और इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें निःशुल्क परामर्श एवं उपचार प्रदान करना रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम में जिला महिला निरीक्षक प्रभारी श्वेता साहनी, तरुणा चेतनानी, रंजना गौड़, सरिता यादव, जया जी, मुखिया जी, मीना जी एवं सरोज जी सहित अन्य सहयोगियों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए सेवा कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

