नवागत शाखा प्रबंधक शाकिब सुहैल
बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के मिश्रा मार्केट स्थित बैंक आफ इंडिया के तेजतर्रार नवागत शाखा प्रबंधक शाकिब सुहैल ने भेंट के दौरान कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा आम जनता के लिए बैंकिंग से संबंधित योजनाओं से जनता को लाभान्वित कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी। गौरतलब है कि लगभग एक माह पूर्व शाखा प्रबंधक गौरव सिंह का स्थानांतरण हो गया था, जिससे उक्त पद रिक्त चल रहा था।बैंक आफ इंडिया के जोनल ऑफिस द्वारा तेजतर्रार,कर्मठ, परिश्रमी शाखा प्रबंधक शाकिब सुहैल जी को उपरोक्त शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है ।जिससे संपूर्ण क्षेत्र की जनता में प्रसन्नता की लहर व्याप्त है ।श्री शाकिब सुहैल जी वर्ष 2018 में उज्जैन, रतलाम में रह चुके हैं। 2023 में लखनऊ में क्रेडिट इंचार्ज भी रहे हैं। ऐशबाग शाखा से आकर मिश्रा मार्केट बाराबंकी में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक का बिजनेस बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। बैंक के एनपीए खातों को दुरुस्त किया जाएगा, गोल्ड लोन समेत बैंक द्वारा संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं, मुद्रा लोन, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना,सीसी लिमिट, केसीसी आदि के माध्यम से किसानों, व्यापारियों,छात्रों, युवाओं,बेरोजगारों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने हेतु कटिबद्ध है।
*उमाकांत बाजपेई*
