आज दिनांक 03 जुलाई 2026 को सहकारिता सप्ताह 29 जून - 6 जुलाई, 2026 के उपलक्ष्य में जनपद स्तरीय सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला सहकारी बैंक सभागार, बाराबंकी में किया गया। जिसमें इफको द्वारा नैनो उर्वरक महत्व एवं उपयोग आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्री राजित राम जिला कृषि अधिकारी-बाराबंकी,इफको राज्य कार्यालय से श्री एस.पी सिंह उप महाप्रबंधक लखनऊ,वरिष्ठ क्षेत्रप्रबंधक श्री राजकुमार क्षेत्रीय कार्यालय अयोध्या, एडीसीओ श्री प्रवीण कुमार मिश्रा,जिला सहकारी बैंक उप महाप्रबंधक श्री संजय कुमार,श्री पंकज रावत जिला प्रबंधक पीसीएफ बाराबंकी, एडीओ कोऑपरेटिव श्री जयगुरुदेव जी, श्री यज्ञत सिंह कृषि स्नातक प्रशिक्षु के साथ-साथ जनपद के सहकारी विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी आदि उपस्थित रहें।
रसायनिक उर्वरकों के अंधाधुन्ध प्रयोग से मिट्टी की खराब हो रही सेहत के सम्बन्ध में तथा इसके विकल्प के रूप में नैनो यूरिया, नैनो डी0ए0पी0, जैव उर्वरक, जल विलेय उर्वरक आदि का खेती में प्रयोग को बढ़ावा देकर रसायन से हो रहे दुष्प्रभाव को कम करने के लिए आयोजित चिन्तन शिविर में विचार-विमर्श किया गया, जिसमें जिला कृषि अधिकारी, बाराबंकी द्वारा सलाह/सुझाव दिया गया कि समय आ गया है कि कृषक भाई मिट्टी, पानी, हवा का प्रदूषण कम करने के लिए रासायनिक उर्वरकों को त्यागकर जैविक उर्वरकों का अधिक से अधिक प्रयोग करें एवं संतुलित उर्वरक के प्रयोग हेतु सलाह दी। श्री राजकुमार वरिष्ठ क्षेत्रप्रबंधक क्षेत्रीय कार्यालय अयोध्या द्वारा बताया गया कि जो भी खेती में नई तकनीक का विकास हो रहा है, वह भारतीय किसानों के हित में हो रहा है। गोष्ठी/कार्यशाला में उपस्थित क्षेत्रीय कर्मचारियों को यह निर्देश दिया गया कि अपने-अपने कार्यक्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले कृषकों को गोष्ठी में बताये गये सुझावों को अपनाने हेतु प्रेरित किया जाए। क्षेत्र प्रबंधक इफको द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम में नैनो यूरिया एवं नैनो डी0ए0पी0 के महत्व एवं उपयोग के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम में 90 से अधिक एम पैक्स सचिव उपस्थिक रहे।
उमाकांत बाजपेई,
शासकीय मान्यता प्राप्त पत्रकार
