पीआरडी केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान में पीआरडी स्वयंसेवक श्री दिनेश कुमार के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई।

 

पीआरडी स्वयंसेवक श्री दिनेश कुमार के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर विदाई देते अधिकारी एवं कर्मचारी गण

लखनऊ। पीआरडी केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान में पीआरडी स्वयंसेवक श्री दिनेश कुमार के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर एक गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान के प्रभारी श्री अखिलेश सिंह चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर युवा कल्याण अधिकारी श्री राहुल सिंह एवं युवा कल्याण अधिकारी सुश्री प्रतिभा सहित संस्थान के कर्मचारी एवं पीआरडी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।समारोह में उपस्थित अधिकारियों ने श्री दिनेश कुमार के दीर्घ, समर्पित एवं अनुकरणीय सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने संपूर्ण कार्यकाल में ईमानदारी, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा तथा सेवा-भाव का उत्कृष्ट परिचय दिया। अपने सरल, सौम्य एवं सहयोगी व्यवहार के कारण वे सभी के बीच अत्यंत सम्मानित रहे।इस अवसर पर श्री दिनेश कुमार को पीआरडी ब्रास बैंड द्वारा सलामी दी गई एवं  पुष्पगुच्छ , स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन तथा उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।

अपने उद्बोधन में श्री दिनेश कुमार ने संस्थान के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं साथी स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने सेवाकाल के दौरान सभी का भरपूर सहयोग, स्नेह एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिसे वे सदैव स्मरण रखेंगे।

समारोह का समापन श्री दिनेश कुमार को भावभीनी विदाई एवं उनके स्वस्थ, सुखमय, दीर्घायु और सफल जीवन की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

            उमाकांत बाजपेई, 

    शासकीय मान्यता प्राप्त पत्रकार 

Post a Comment

Previous Post Next Post