इफको प्रदर्शन प्रक्षेत्र/ट्रायल का अवलोकन करते हुए
दिनांक 21 अगस्त 2026 को जनपद बाराबंकी में श्री संतोष कुमार प्रभाकर, उप कृषि निदेशक (शोध), वनस्पति विद्व श्री राम अवतार, नोडल अधिकारी (शोध) डॉ प्रभात कुमार सिंह, तथा फार्म इंचार्ज श्री महेंद्र कुमार, द्वारा संभागीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र पल्हरी, बाराबंकी में स्थापित इफको प्रदर्शन प्रक्षेत्र/ट्रायल का अवलोकन किया गया। अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा धान की फसल पर लगे नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के प्रदर्शन का अवलोकन कर फसल पर दिखे अच्छे प्रभाव से संतुष्टि जाहिर की गयी।
इफको एवं कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश के संयुक्त निर्देशन में स्थापित नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी प्रदर्शन प्रक्षेत्र का गहन निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर इफको के कृषि स्नातक प्रशिक्षु श्री यज्ञत सिंह, श्री हरेंद्र प्रसाद (एग्रोनॉमिस्ट), विभागीय अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
उमाकांत बाजपेई,
शासकीय मान्यता प्राप्त पत्रकार
