गोरखपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गोरखपुर प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में भरसी गोला निवासी मानद कैप्टन राजेश मिश्रा को सम्मानित किया गया। प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों एवं अन्य सम्मानितजनों को सम्मानित किया। यह जानकारी श्री सतीश चंद्र शुक्ला ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया।
समारोह में जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), अपर जिलाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह तथा जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल अनिल सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, पूर्व सैनिकों के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा को स्मरण करते हुए उनके परिवारों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई।
