सफल रहा एक दिवसीय निशुल्क योग शिविर।

 

           “सावन में शवत्व से शिवत्व की ओर बढ़ें” — 

                धर्मेंद्र प्रजापति  उर्फ योगी धर्मेश्वर

योग कराते हुए योगाचार्य धर्मेंद्र प्रजापति उर्फ धर्मेश्वर योगी

गोरखपुर। सावन मास के पावन अवसर पर भऊआपार, गोरखपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में ओम फिटनेस योग संस्थान के तत्वावधान में एक दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में योग साधना, ध्यान एवं भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक ऊर्जा एवं स्वास्थ्य का संकल्प लिया। कार्यक्रम में योगाचार्य धर्मेंद्र प्रजापति ‘योगी धर्मेश्वर’ ने कहा कि “सावन के पावन महीने में हमें शवत्व से शिवत्व की ओर बढ़ना चाहिए। योग, आयुर्वेद और ध्यान-साधना के माध्यम से मनुष्य के भीतर सकारात्मक ऊर्जा, आत्मचेतना और शिवत्व की भावना जागृत की जा सकती है।” उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया अनेक प्रकार की चुनौतियों से जूझ रही है। ऐसे समय में योग और ध्यान केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मन और विचारों को सकारात्मक दिशा देने का भी महत्वपूर्ण साधन है। नियमित योग साधना के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन को आरोग्यता, अनुशासन और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ सकता है।

शिविर में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने सहभागिता की। कई साधक ब्रह्ममुहूर्त में अपने घरों से निकलकर लगभग 15–25 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए शिविर स्थल पर पहुंचे और गुरुजी के मार्गदर्शन में योग साधना की। योगाभ्यास एवं ध्यान के पश्चात सभी ने भगवान शिव का जाप करते हुए ईश्वर की कृपा का आह्वान किया तथा नियमित योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित साधकों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नियमित योग करेंगे और अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी योग, स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूक करेंगे।

कार्यक्रम में मुकेश साहनी, डॉ. रामाज्ञा सिंह, संतोष श्रीवास्तव, संजय गौड़, रंजन गौड़, शीला पाल, संगीता, प्रतिमा, माधुरी, संतलाल, प्रीति, रेखा, सुभावती, बीनू सहित बड़ी संख्या में साधक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भगवान शिव के पूजन-अर्चन, जाप एवं मंगलकामना के साथ हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post