निशुल्क गोरखपुर डांडिया-गरबा महोत्सव में 500 से अधिक महिलाओं ने किया प्रतिभाग, उत्साह और उमंग से जगमगा उठा आयोजन

   ओम फिटनेस योग संस्थान के तत्वावधान में गरबा                         महोत्सव का सफल आयोजन।

गोरखपुर, 25 अक्टूबर 2026।ओम फिटनेस योग संस्थान के तत्वावधान में आयोजित तीसरे निशुल्क गोरखपुर डांडिया-गरबा महोत्सव में 500 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। यह बाते धर्मेंद्र  प्रजापति उर्फ धर्मेश्वर ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी उन्होंने बताया कि रंग-बिरंगे परिधानों, पारंपरिक संगीत, डांडिया की थाप और गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। यह आयोजन महिलाओं को तनावपूर्ण जीवनशैली से कुछ पल दूर रहकर आनंद, उत्साह, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक योगी धर्मेश्वर (डॉ. धर्मेंद्र प्रजापति) ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यक्ति अपने स्वास्थ्य, परिवार और मानसिक शांति के लिए समय नहीं निकाल पा रहा है। ऐसे में डांडिया-गरबा जैसे सांस्कृतिक आयोजन लोगों को तनाव से मुक्ति, आपसी प्रेम, सकारात्मक ऊर्जा और सामाजिक एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय धर्म, संस्कृति और अध्यात्म हमारी जीवनशैली के अभिन्न अंग हैं। योग, स्वास्थ्य, संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाकर जीवन को अधिक आनंदमय एवं संतुलित बनाया जा सकता है। उन्होंने इस आयोजन को केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि नारी शक्ति के सम्मान, सामाजिक समरसता और भारतीय संस्कृति के संरक्षण की एक सुंदर पहल बताया। साथ ही सभी प्रतिभागियों से नियमित योग, स्वस्थ जीवनशैली और सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

सहयोगियों के प्रति व्यक्त किया आभार

इस निशुल्क महोत्सव को सफल बनाने में जय अम्बे ज्वैलर्स, आर.एन. शेयर, राजकीय उद्यान विभाग, पॉल मोबाइल, एपी सिल्वर तथा ओम फिटनेस योग संस्थान के योग साधकों का विशेष सहयोग रहा। आयोजक योगी धर्मेश्वर ने सभी सहयोगियों, कार्यकर्ताओं, व्यवस्थापकों एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहयोग और सेवा भावना से ही ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सफल होते हैं। सभी सहयोगियों का योगदान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम का संचालन गोरखपुर की मशहूर एंकर मनोरमा जी, श्वेता साहनी जी एवं तरुणा चेतनानी जी ने योगी धर्मेश्वर के सानिध्य में किया। तीनों ने अपने प्रभावशाली संचालन से कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा बनाए रखी । आए हुए प्रांगण में 151 से अधिक लोगों को उपहार देकर प्रसन्नता जाहिर किए योगी धर्मेश्वर। मुख्यमंत्री अतिथि निशा किन्नर जी का स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर महिला प्रभारी शोभा पांडेय, प्रेम चौरसिया, रंजना गौड़, शिला पाल, सोनी वर्मा, सपना गुप्ता, शीतल अग्रहरि, सरिता, उषा, वर्षा, मीणा मुखिया, ममता, नीलम, कंचन, प्रीति सहित अमित एवं सोहनलाल समेत अनेक सहयोगियों और योग साधकों की सहभागिता एवं योगदान उल्लेखनीय रहा।

सेवा, संस्कृति और स्वास्थ्य का अनूठा संगम

ओम फिटनेस योग संस्थान पिछले 9 वर्षों से योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता के माध्यम से समाज की सेवा में जुटा है। संस्थान का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना है। निशुल्क डांडिया-गरबा महोत्सव इसी सेवा भावना का उदाहरण बना, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सामूहिक आनंद, उत्साह तथा सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया।

संदेश: हमारा प्रयास—स्वस्थ हो आप।

Post a Comment

Previous Post Next Post