कार्यक्रम की कुछ अन्य झलकियां
ओम फिटनेस योग संस्थान एवं सेवा साथी फाउंडेशन ट्रस्ट, गोरखपुर, सेवा, समर्पण और मानवता की भावना को समर्पित ओम फिटनेस योग संस्थान एवं सेवा साथी फाउंडेशन ट्रस्ट, गोरखपुर के तत्वावधान में जिला महिला निरीक्षक प्रभारी श्वेता साहनी जी एवं महिला प्रभारी शोभा पांडे जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर रक्तदान कर मानवता की सेवा करने का संदेश दिया गया। विशेष बात यह रही कि श्वेता साहनी जी एवं शोभा पांडे जी के सेवा कार्यों और समाज के प्रति उनके समर्पण से प्रभावित होकर पिछले चार वर्षों से उनके जन्मदिन के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में मनाने के बजाय रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के माध्यम से जरूरतमंदों के जीवन में सहयोग देने की यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक बन रही है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेविका पुष्पलता अम्मा उपस्थित रहीं। इस दौरान अरविंद यादव, रविंद जी, मनीष साहनी, तरुण साहनी, अरुण श्रीवास्तव, मीना शर्मा, सरिता त्रिपाठी, ममता निषाद, लुसी मौर्या, राजबीर चौधरी, शोभा पांडे, परी प्रजापति एवं श्वेता साहनी सहित अनेक समाजसेवी, रक्तदाता एवं सेवा कार्यों से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित होकर रक्तदान के साथ जन्मदिन उत्सव केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने रक्तदान को महादान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। आयोजक योगी धर्मेश्वर ने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन बचाने का माध्यम बन सकता है।
श्वेता साहनी जी एवं शोभा पांडे जी ने अपने जन्मदिन को सेवा और मानवता के नाम समर्पित करते हुए रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजक संस्था ने कहा कि समाज में सेवा की भावना को बढ़ावा देने और युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

