गोष्ठी में पधारे साहित्यकार बंधु
भागीरथी के पूर्व विधि सहायक रहे स्व.सुरेंद्र कुमार रसबिंदु जी की तृतीय पुण्यतिथि पर आयोजित भागीरथी सांस्कृतिक मंच, गोरखपुर की 824 वी काव्य गोष्ठी वरिष्ठ कवि विनय मितवा के आवास पर संपन्न हुई।
काव्य गोष्ठी के मुख्य अतिथि विंग्स ऑफ हेरिटेज के प्रसिद्ध लेखक प्रोफेसर योगेंद्र पाल कोहली जी रहे और अध्यक्षता बागीश्वरी प्रसाद मिश्र वागीश जी ने की।
पूरे कार्यक्रम का संचालन डॉ. सत्य नारायण "पथिक" ने किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ पथिक द्वारा प्रस्तुत वाणी वंदना से हुई।
वरिष्ठ कवि विनय मितवा ने आम व्यक्ति की जिंदगी को चिड़िया के माध्यम से संबोधित करते हुए रचना पढी़-
चिड़िया को नहीं मालूम/ कौन सा क्षेत्र /प्रतिबंधित है/ कौन सा नहीं
राजा जनहित में/ कुछ भी कर सकता है!!
वरिष्ठ कवि धर्मेंद्र त्रिपाठी जी ने सत्ता की हनक को बयां करते हुए कविता पढ़ी-
अभी तक/ हमें इल्म नहीं/ कि एक में एक दिन/ धीरे-धीरे तमाम रंग रूप में/ पूरे देश को ले लिया जाएगा/सत्ता की हवश में भेड़िया/ तब हमें बचाने वाला/ शायद नहीं होगा कोई धरती पर ??
वरिष्ठ कवि अरविंद शर्मा ने जीवन की सच्चाई बयां करते हुए गीत पढ़ा -
लोग भूल जाएंगे तुमने क्या-क्या किया जमाने में,
कौन रहा था साथ तुम्हारे जीवन के अफसाने में।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर योगेंद्र पाल कोहली ने वक्तव्य देते हुए कहा मनुष्य के ही जीवन मूल्य ही नहीं हमारे भी अपने जीवन मूल्य है- सिर्फ मिट्टी से जुड़ाव और दिल की आवाज - चरैवेति - चरैवेति
अध्यक्षता कर रहे हैं वागीश्वरी प्रसाद मिश्र "वागीश" ने गीत पढ़ा -
बदनाम सारे आम मुझे आप मत करें ,
पहुंचे इस मुकाम पर हम आपके लिए।
अन्य जिन कवियों ने काव्य पाठ की उनके नाम है सर्वश्री निरंकार शुक्ल "साकार" , वेद प्रकाश और डॉ.सत्य नारायण "पथिक" ने।
आए हुए कवियों के प्रति आभार व्यक्त किया वरिष्ठ कवि विनय मितवा ने।
