दिव्य ज्योति जागृति संस्थान गोरखपुर ब्रांच द्वारा सैनिक कुंज कॉलोनी नंदा नगर गोरखपुर में आयोजित तीन दिवसीय सत्संग कार्यक्रम का समापन मंगलवार को हो गया इन 3 दिनों में श्रोता गण आध्यात्मिक उन्नति की ओर अग्रसर हुए।कथा की अंतिम स्थाइका में साध्वी समित्रा भारती जी ने कहा की जब परमात्मा भक्तो का कल्याण करना चाहता है तो मनुष्य रूप में धरती पर अवतार लेता है,उसकी पहचान वह भक्तों को दिव्य दृष्टि प्रदान कर करते हैं।परम पूज्य गुरुदेव सर्व श्री आशुतोष महाराज जी अपने भक्तो को ब्रह्मज्ञान के द्वारा दिव्य दृष्टि प्रदान कर ईश्वर का दर्शन अंतर घट में करा रहे हैं और भक्तों के जीवन में बहार ला रहे हैं। श्रद्धालु जन भाव विभोर हो कर झूमते नजर आए।
गोरखपुर ब्रांच के प्रभारी स्वामी श्री अर्जुनानंद जी अपने मुखार बिंदु से सुमधुर उद्बोधन से संगत को मंत्र मुग्ध कर दिया उनके द्वारा परम पूज्य गुरुदेव सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की लीलाओं का वर्णन किया जिसे सुन कर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। उन्होनें कहा कि गुरु महाराज जी की कृपा से यहां आप के ही घट में दर्शन कराया जाता जो निः शुल्क है।
स्वामी श्री अर्जुनानंद जी
महाराज जी के शिष्य एवं त्रिदिवसीय कथा के संयोजक श्री आर सी सिंह जी रिटायर्ड एयरफोर्स ऑफिसर ने भी सारगर्भित उद्बोधन कर सर्व श्री आशुतोष महाराज जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आए हुए श्रद्धालु जन को आभार ज्ञापित किया।
श्री आर सी सिंह जी रिटायर्ड एयरफोर्स ऑफिसर


ऊर्जा से भरपूर कार्यक्रम रहा।
ReplyDelete