सांस्कृतिक मंच गोरखपुर द्वारा रैम्पस स्कूल शाहपुर गोरखपुर में वर्ष 2023 साहित्य का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

 

                           मंचासीन अतिथि गण

आज दिनांक 30.12.2023 शनिवार को भागीरथी सांस्कृतिक मंच गोरखपुर द्वारा रैम्पस स्कूल शाहपुर गोरखपुर में वर्ष 2023 साहित्य का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्दी के विख्यात समालोचक एवं कथाकार प्रोफ़ेसर रामदेव शुक्ल जी ने किया और मुख्य अतिथि रहे प्रोफ़ेसर उपेन्द्र कुमार जी। कार्यक्रम का सफल संचालन कवयित्री सरिता सिंह ने किया।

कार्यक्रम में अनेक भागीरथी साहित्य सम्मान प्रोफ़ेसर रामदेव शुक्ल शहर के कर कमलों द्वारा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में प्रदान किये गये, जिसमें भागीरथी सम्मान 2023 वयोवृद्ध कवि गिरिधर करुण देवरिया को, भागीरथी भोजपुरी रत्न सम्मान 2023 गीतकार त्रिलोकी नाथ उपाध्याय को, भरतमुनि नाट्य सम्मान 23 वरिष्ठ रंगकर्मी राजेश वर्मा को, देवर्षि नारद सम्मान 23 वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश चंद को,

कविवर देवेन्द्र कुमार बंगाली सम्मान 23 कवयित्री ऊषा कुमार को, कविवर गंगा प्रसाद भट्ट सम्मान 23 वरिष्ठ कवि वागीश्वरी प्रसाद मिश्र को, बावला सम्मान 23 डॉ फूलचंद प्रसाद गुप्त को, उपन्यास का रांगेय राघव सम्मान 23 डॉ संजय मिश्र को , व्यवस्थित गद्य लेखन के लिए भागीरथी साहित्य रत्न सम्मान 23 संयुक्त रूप से संस्मरणकार शशिबिन्दु नारायण मिश्र और निरंकार शुक्ल को , भागीरथी साहित्य प्रागल्भ्य पुरस्कार 23 त्रिपुरारी शर्मा अनाम एवं बद्री प्रसाद वर्मा साँवरिया को दिया गया। सम्मान समारोह के अन्त में प्रोफ़ेसर शुक्ल जी ने साहित्य की उपयोगिता और वरिष्ठ लेखकों के कर्त्तव्य पर प्रकाश डाला।

 सम्मान समारोह के तुरन्त बाद जन साधारण को हिन्दी साहित्य की आवश्यकता क्यों ' विषय पर वार्ता आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रोफ़ेसर अनिल कुमार राय और संचालन प्रमोद कुमार जी ने किया ,इस कार्यक्रम में वरिष्ठ समालोचक कपिल देव जी ने भी गम्भीरता पूर्वक विचार रखे। वार्ता की अध्यक्षता कर रहे प्रोफ़ेसर अनिल कुमार राय ने कहा कि विषय अत्यंत गम्भीर है। इसके बहुत सारे पहलुओं पर विचार किया जाना चाहिए। 'अतिपरिचयात् अवज्ञा ' जो विषय बहुत करीब होता है, इसके प्रश्नों की जो श्रृंखलाएं है, वार्ता के विषय पर सवाल उठाते हुए प्रोफ़ेसर अनिल राय ने कहा कि ।

तदुपरांत कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसके मुख्य अतिथि इम्तियाज़ समर व अध्यक्षता वरिष्ठ कवि त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी चंचरीक जी ने किया।

जिन कवियों ने पाठ किया उनके नाम है - श्रीमती सत्यमवदा शर्मा, कीर्ति त्रिपाठी, अंजलि अरोड़ा खुशबू, पार्वती देवी गौरा ,रीना मिश्रा , संतोष मिश्रा सोनी,व सर्वश्री लालता प्रसाद चौधरी, कौशल किशोर मणि, सौदागर सिंह, हरे कृष्ण पांडेय, राम सुधार सिंह सैथवार, जगदीश खेतान, सांवरा, प्रेमनाथ मिश्र, अरुण ब्रह्मचारी, सुभाष यादव , त्रिपुरारी शर्मा अनाम, सुरेंद्र मोड़, निरंकार शुक्ल साकार, बद्री विश्वकर्मा सांवरिया ,सत्य नारायण पथिक आदि।

अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त किया संस्था प्रबंधक सत्य नारायण पथिक ने।

Post a Comment

Previous Post Next Post