*डाक से समाचार भेजने से लेकर सोशल मीडिया के सम्प्रेषण तक पहुंची है पत्रकारिता-राष्ट्रीय अध्यक्ष*

 

■ समाचार प्रकाशन में रखें सकारात्मक दृष्टिकोण-एसडीएम.

*समाचारों से प्राप्त सूचनाओं पर मिलता है समाधान में सहयोग

गोला (गोरखपुर)। "पिछली सदी के 50 के दशक में एक समय था जब समाचारों को लिखकर लिफाफे में पैक कर डाक टिकट लगा कर भेजा जाता था और आज वर्तमान परिवेश ऐसा आया है कि घटना दुर्घटना या अन्य समाचार सोशल मीडिया के माध्यम से सेकेंडों में पूरी दुनिया में प्रसारित हो रहे हैं।" उक्त कथन है भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह का। वे गोला स्थित कसौधन मैरिज हॉल में संगठन द्वारा आयोजित 'वर्तमान परिवेश में पत्रकारिता' विषयक संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए गोला के उप जिलाधिकारी रोहित कुमार मौर्य ने कहा कि पत्रकारों को समाचार प्रकाशन में सकारात्मक दृष्टिकोण रखना चाहिए अक्सर ऐसा होता है कि नकारात्मक दृष्टिकोण से समस्याएं पैदा हो जाती हैं। मीडिया समाज का दर्पण होता है। मीडिया को अपनी बात रखने की या बोलने की इतनी ही स्वतंत्रता रखनी चाहिए कि किसी की  स्वतन्त्रता प्रभावित न हो।

                        कार्य क्रम की कुछ झलकियां

इसी क्रम में गोला के पुलिस क्षेत्राधिकार रत्नेश्वर सिंह ने कहा कि पत्रकारों को निस्वार्थ सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों आती हैं जब शासन प्रशासन जिन समस्याओं से अवगत नहीं हो पता मीडिया उसे अवगत कराता है और उसका समाधान निकाला जाता है। 

अपने संबोधन में संगठन के मण्डल अध्यक्ष डॉ सतीश चन्द्र शुक्ला ने कहा कि हम ऐसे पत्रकारों को संगठन में जोड़ते हैं जो पत्रकारिता को  पवित्र भाव से करते हैं। मण्डल प्रभारी कृष्णचन्द्र चौधरी ने कहा कि अनट्रेंड पत्रकारों को प्रशिक्षण की आवश्यकता है जिसकी व्यवस्था संगठन कर रहा है। कार्यक्रम का सफल संचालन कृषि विभाग से सेवा निवृत्त  रामआधार यादव ने किया

    संगोष्ठी में दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार शशिमौली त्रिपाठी, डॉ सौरभ पाण्डेय, संदीप तिवारी जिला अध्यक्ष सुनील पांडेय जी, पंचानन पाण्डेय 'गुड्डू', चन्द्रभूषण, विकास शुक्ला, जवाहरलाल गुप्ता, चन्द्रभान, सूरज तिवारी, रामकृष्ण राज मणि त्रिपाठी, दुर्गेश मिश्रा, शिव बिहारी तिवारी, संजय मिश्रा, रामकिशन प्रजापति, अमरजीत पासवान, दिनेश कान्त मिश्रा, श्यामू गुप्ता, विकास सिंह, राधेश्याम माली, प्रदीप कुमार शैलेश पाण्डेय, दुर्गेश वर्मा, विपिन कुमार पाण्डेय, विनय कुमार, सुजीत गुप्ता, राकेश दुबे, दयाशंकर प्रसाद, बबलू कुमार, हरिश्चंद्र, सोनी त्रिपाठी, चन्द्रेश कुमार, प्रदीप यादव, गौरव कुमार श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, संदीप, रविराज भट्ट, डॉक्टर विमल श्रीवास्तव, गौतम पाण्डेय, अशोक कुमार पाण्डेय, सूरज यादव, बाबूलाल, दीनानाथ यादव, आशीष मिश्रा, श्याम आदि सहित लगभग पांच दर्जन से अधिक पत्रकारों ने भाग लिया। इसका आयोजन संगठन की तहसील गोला इकाई के अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा ने अपनी इकाई के साथियों से मिलकर किया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post