दिव्या ज्योति जाग्रति संस्थान की प्रेस वार्ता संपन्न।

प्रेसवार्ता में भाग लेते स्वामी श्री अर्जुनानद जी,श्री पुष्प दंत जैन जी,श्री राजेश तुलसियान जी, डॉ सत्या पांडे, पूर्व मेयर और श्री रमेश चंद्र सिंह जी।

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वाधान में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया,जिसमे संस्थान के गोरखपुर ब्रांच के प्रभारी स्वामी अर्जुनानंद जी ने विस्तार से बताया कि दिनांक 16 दिसंबर  से 22 दिसंबर , स्थान चम्पा देवी पार्क, निकट पैडलेगंज ,जिला गोरखपुर में दोपहर 1:00 बजे से 5:00 बजे  बजे तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन सुनिश्चित किया गया है। दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की साध्वी शिष्या  विश्व विख्यात भागवत भास्कर भागवताचार्य साध्वी सुश्री कालिंदी भारती जी व्यास पीठ पर सुशोभित होंगीं। संस्थान समस्त जन कल्याण हेतु "सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया" का भाव लेकर पूर्वांचल महोत्सव के रूप में मना रहा है । दिव्य ज्योति जागृति संस्थान एक  आध्यात्मिक व सामाजिक संगठन  है।  संस्थान की  स्थापना 1991 में  दिव्य गुरु  श्री आशुतोष महाराज जी ने की है। संस्थान के  पूरे देश में 350 से अधिक शाखाएं 10,000 से अधिक सन्यासी गण एवं विश्व के 15 देशों में  मुख्य शाखाएं उपलब्ध है । संस्थान के भारत मे 40 जेलों में  बंधी सुधार कार्यक्रम के नाम से आश्रम  चल रहे हैं । संस्थान का एक प्रकल्प है मंथन जिसके माध्यम से भारत के विभिन्न क्षेत्रों में निशुल्क शिक्षा प्रदान किया जा रहा है । ग्राम जमुनिकला , जिला श्रावस्ती में एक विद्यालय मंथन प्रकल्प के माध्यम से संचालित किया  जा रहा है जिसमे 300 से अधिक अभावग्रस्त बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्राप्त हो रहा है।इसी श्रृंखला में दिनाक 19 दिसंबर को युवा छात्र छात्राओं के लिए मोटिवेशनल कार्यक्रम रखा गया है । इस कार्यक्रम में श्री अवध ओझा जी (विश्व प्रसिद्ध शिक्षक)  दिल्ली से पधारेंगे  पूर्वांचल में  समय समय पर निशुल्क स्वस्थ्य शिविरों व योगा शिविरों का आयोजन भी किया जाता है । नशा मुक्ति अभियान के तहत हजारों युवाओं को नशा किया गया है। पिछले 25 वर्षों से गोरखपुर शाखा के द्वारा धर्म अध्यात्म का प्रचार प्रसार साधु सन्यासियों के द्वारा निरंतर संचालित किया जा रहा है। दिव्य गुरुदेव के माध्यम से हजारों भक्तो को ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति हुई है जिसके माध्यम से उनके जीवन मे सुख शांति की प्राप्ति हुई है । प्रेस वार्ता में गोरखपुर संयोजक स्वामी श्री अर्जुनानंद  ने कहा दिव्य गुरु  श्री आशुतोष महाराज जी की साध्वी शिष्या विदुषी सुश्री  कालिंदी भारती जी भगवत पिपासुओं को धर्म, अध्यात्म, विज्ञान, भक्ति रस, मधुर संगीतमय कथामृत का रसपान करवाएंगी। प्रत्येक दिन कथा व्यास जी विभिन्न आध्यात्मिक व सामाजिक मुद्दों पर  प्रसंग प्रस्तुत करेंगी। इस कार्यक्रम हेतु सुंदर पंडाल का निर्माण करवाया गया है।  उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से हजारों भक्तों की संख्या उपस्थित होगी। दिनांक 16 दिसंबर को सुबह 9 बजे एक विशाल कलश यात्रा  नगर निगम ग्राउंड से शास्त्री चौराहा , छात्र संघ चौराहा होते हुवे पुनः कथा पंडाल तक निकाली जाएगी। प्रेस वार्ता करते हुवे कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक श्री पुष्पदंत जैन जी ने गोरखपुर के वासियों को भागवत कथा में आकर कथा श्रवण करने के लिए  आवाहन किया। कथा के मुख्य यजमान राजेश तुलस्यान , रमेश चंद्र सिंह ,श्री पुष्प दंत जैन प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार ,गोविंद सारण गुप्ता मीडिया प्रभारी और श्री रवि प्रकाश त्रिपाठी ,मीडिया प्रभारी, डा सत्या पांडे पूर्व मेयर, प्रेस वार्ता में उपस्थित रहे।

       

Post a Comment

Previous Post Next Post