गोरखपुर। राधिका देवी चैरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट गोरखपुर के ट्रस्टी राघवेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में 700 असहाय तथा जरूरतमंद लोगों को टिफिन वितरित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर उपनिदेशक कोषागार एवं वित्त नियंत्रक बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज अशोक कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक नेहरू चिकित्सालय डा. राजेश राय, नोडल अधिकारी डा.पी.एन. सिंह तथा चिकित्सा अधिकारी नेहरू चिकित्सालय डा. गगन गुप्ता की गरिमामय उपस्थिति रही।
राधिका देवी चैरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने इस अवसर पर कहा कि गरीबों के चेहरे पर खुशियां देखना ही मेरे जीवन का मूल उद्देश्य है। आज भी समाज में बहुत से लोग संसाधनों के अभाव में जीवन जीने को मजबूर हैं। हम लोग जब शादी के रिसेप्शन में जाते हैं तो पैसों का एक लिफाफा जरूर देते हैं पर जब कोई गरीब अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहा होता है तब कोई पैसों का लिफाफा नहीं लेकर जाता, जबकि उसी वक्त उस गरीब मरीज के घर वालों को पैसों की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। आइए हम सब मिलकर एक नई शुरूआत करें।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे उपनिदेशक कोषागार एवं वित्त नियंत्रक बीआरडी मेडिकल कॉलेज अशोक कुमार सिंह ने कहा कि राघवेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा दीन दुखियों की सेवा जोरदार ढंग से की जा रही है। 'परहित सरिस धर्म नहीं भाई' तथा 'सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्' की भावना के साथ राधिका देवी चैरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। मैं इनको इस पुनीत कार्य के लिए साधुवाद देता हूं।
इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी राघवेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उद्देश्य प्रताप शाही, उपाध्यक्ष नागेंद्र यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजबहादुर सिंह, संयुक्त मंत्री सतीश सिंह, मीडिया प्रभारी विनय कुमार, ट्रस्ट के सदस्य जिला सहकारी बैंक मैनेजर राघवेंद्र प्रताप सिंह, अनुराग सिंह यादव, सर्वेश कुमार, विजय कुमार, अनुराग सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह, एमके मिश्रा, राजेश चतुर्वेदी, राज कुमार गुप्ता, इंदुधर पांडेय, स्टाफ नर्स श्रीमती नीलम राय, स्टाफ नर्स श्रीमती सरिता कौल, बी.के सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
श्री संजय कुमार सिंह
