*ऑल इंडिया स्माल न्यूज पेपर्स ऐसोसिएशन "आइशना " की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन*

 प्रबंध कार्यकारिणी चुने जाने के बाद फोटो सेशन         में उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्य गण।

गोरखपुर। ऑल इंडिया स्माल न्यूज पेपर्स एसोसिएशन "आइसना" की मासिक बैठक चौधरी चरण सिंह नलकूप निरीक्षण भवन (डाक बंगला) रेलवे स्टेशन रोड गोरखपुर में हुआ जिसमे नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।संगठन की 2024 की नई कार्यकारिणी में डॉ0 मुमताज खान एवं श्री लाल जी भ्रमर- संरक्षक , श्री उमेश चंद्र मिश्र- अध्यक्ष, श्री करुण गोरखपुरी- महासचिव, डॉ० सतीश चंद्र शुक्ला- वरिष्ठ संगठन मंत्री , श्री प्रभात कुमार सिंह- वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉo जवाहरलाल निगम- वरिष्ठ संयुक्त मंत्री , श्री दिनेश कुमार  श्रीवास्तव- कोषाध्यक्ष , श्री आदर्श शाही- संयुक्त मंत्री  तथा श्री रामकृष्ण पट्टू- संगठन मंत्री बनाए गए।

बैठक का नेतृत्व करते हुए संस्था के अध्यक्ष श्री उमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि लघु समाचार पत्रों एवं पत्रकार भाइयों के हित के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार से हमारी लड़ाई

सदैव जारी रहेगी।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ0 जवाहरलाल निगम ने कहा कि किसी भी संगठन के लिए सदस्यों की संख्या एवं उनकी एकता का विशेष महत्व होता है इससे वे कोई भी बड़ा से बड़ा कार्य कर सकते हैं।

बैठक के संचालक डॉ० मुमताज खान    ने कहा कि कोई भी अखबार छोटा या बड़ा नहीं होता हम ईमानदारी से अपनी खबरों के माध्यम से  शासन प्रशासन में अपनी जगह बना सकते हैं।

बैठक में विभिन्न समाचार पत्रों के प्रकाशक, संपादक एवं उससे जुड़े सभी पत्रकार बंधुओं ने अपने अपने सुझाव दिए। 

बैठक में मुख्य रूप से श्री उमेश चंद्र मिश्र, श्री करुण गोरखपुरी, डॉo सतीश चंद्र शुक्ल, श्री प्रभात सिंह, श्री दिनेश कुमार श्रीवास्तव,श्री रामकृष्ण पट्टू , डॉ०जवाहर लाल निगम, श्री रविंद्र मोहन त्रिपाठी , श्रीं के.के. तिवारी, श्री वशिष्ठ  मुनि पांडेय, श्री गौरव श्रीवास्तव,श्री संतोष श्रीवास्तव , श्री संजय कुमार सिंह, श्री कमलेश मणि त्रिपाठी ,श्री वेद प्रकाश श्रीवास्तव , श्री सुनील कुमार त्रिपाठी, श्री राजकुमार आर्य सहित अन्य पत्रकार  उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post