राम लला प्राण पतिष्ठा समलित,
संत समाज आनंदित मुद्रा में।
दिव्य अयोध्या धाम में भगवान श्री राम के नूतन बाल विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन समारोह में दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी द्वारा संस्थापित एवं संचालित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान से स्वामी नरेंद्रानंद जी (अंतर्राष्ट्रीय सचिव, मुख्यालय, दिल्ली), स्वामी आदित्यानंद जी (अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यालय, दिल्ली), स्वामी परमानंद जी (प्रमुख, क्षेत्रीय कार्यालय, नूरमहल), स्वामी चिन्मयानंद जी (संस्थान के कामधेनु प्रकल्प के प्रभारी), स्वामी अर्जुनानंद जी (प्रमुख, गोरखपुर शाखा) एवं स्वामी विश्वनाथानंद जी (प्रमुख, प्रयागराज शाखा) की उपस्थिति रही। संस्थान के उक्त प्रतिनिधियों ने सनातन संस्कृति के इस अभ्युदय दिवस पर राम राज्य की स्थापना हेतु श्रीराम लला के चरणों में प्रार्थना की और साधु समाज से विमर्श करते समय लक्ष्यबद्ध रूप से उद्घोष किया -
अब हृदय मन्दिर के धाम भी,
प्रतिष्ठा करेंगे श्रीराम की!
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का संस्थान को आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद करता है।
