*बीजेपी के महिला कार्यकर्ताओं की बैठक हुई सम्पन्न*

 

            बैठक में सामिल बीजेपी महिला मोर्चा के सदस्य

*सहजनवां गोरखपुर*_हरपुर बुदहट क्षेत्र के ग्राम सभा दरघाट में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा राष्ट्र के द्वारा कमल मित्र योजना कार्यक्रम चला करके हर लोकसभा में 300 कमल मित्र बहनों को तैयार की गई है ,।

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी और कमल मित्र क्षेत्रीय संयोजन संध्या त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आया हुआ है ।और इसकी  तहत हर वर्ग की महिलाओं को जोड़ना है। जो कमल मित्र की तहत 15 योजनाएं हैं। उनके बारे में बताना और पंजीकरण करके कमल मित्र सर्टिफिकेट दिलवाना इसका उद्देश्य है ।जो भी योजनाएं हैं,, वह बहुत ही प्रभावकारी है । बीजेपी अपने महिला कार्यकर्ताओं को अभी से तैयार कर रहा है। ‘कमल मित्र’ योजना बनाकर पहले उन्हें कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षित कर रही है। और फिर परीक्षा लेकर चुनावी दृष्टि से उनकी योग्यता परख रही है। इतना ही नहीं ‘कमल मित्र’ का प्रमाणपत्र देकर अपने महिला कार्यकर्ताओं का हौसला भी बढ़ा रही है। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में क्रम से  जिसका सिलसिला निरंतर चल रहा है। इस अवसर पर समूह सखी क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिताभ गुप्ता,,,, समूह सखी शांति देवी,, ग्राम पंचायत सहायिका इंद्रावती,, आंगनवाड़ी सहायिका तारामती जी,लालधारी जी,, ग्राम प्रधान रामगोपाल पासवान, मनरेगा मेट इम्तियाज़ खान,, सरिता देवी,, रीता देवी ,, चंद्रकला देवी,, सीमा देवी आदि लोग उपस्थित थे।

                                      रोहित शुक्ला 

                                 संवाददाता सहजनवा

Post a Comment

Previous Post Next Post