आयोजन के मुख्य अतिथि संगठन के मण्डल अध्यक्ष डाक्टर सतीश चन्द्र शुक्ला ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि संगठन के जितने भी कार्यक्रम हैं वह सभी समाज से जुड़कर एक नई दिशा देने के लिए होते हैं। उन्होंने आगे कहा कि संगठन का 'पत्रकार एकता सम्मान यात्रा' राष्ट्रीय कार्यक्रम है जिसके तहत सभी पत्रकार संगठनों के समस्त पत्रकारों को संगठन सम्मानित करता है। उन्होंने आगे कहा कि इस बार का संगठन का होली मिलन कार्यक्रम देश की बलिवेदी पर शहीद हुए शहीदों को समर्पित था। जिसमें शहीद सन्तोष पाण्डेय के पिताजी को एवं पूर्व प्राचार्य मुन्ना प्रसाद त्रिपाठी जी को अंगवस्त्र देकर के सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पत्रकार संघ के जिला प्रभारी दिनेश कान्त मिश्रा ने कहा कि संगठन को जिले के हर ब्लॉक और तहसील में विस्तार कराया जाएगा। संगठन के मण्डल प्रभारी कृष्ण चन्द्र चौधरी ने कहा हम शहीदों के कर्ज को चुका तो नहीं सकते लेकिन उनके सम्मान को बरकरार रख सकते हैं।
आयोजन में संदीप कुमार तिवारी, आशीष मिश्रा, गौतम पाण्डेय, कमलेश मणि त्रिपाठी, श्यामू गुप्ता, राकेश शर्मा, प्रदीप कुमार, अनुराग सिंह, दयाशंकर, डा0 संजय मिश्र, शिव बिहारी, दीनानाथ यादव, शैलेश पाण्डेय, विकास सिंह, विनय तिवारी, विश्वनाथ उपाध्याय, सुनील कुमार गुप्ता, बाबूलाल सक्सेना, सतीश त्रिपाठी, रोहित कुमार शुक्ला, पंचानन पाण्डेय, अवधेश कुमार सिंह आदि ने भाग लिया।
