ओम फिटनेस योग संस्थान द्वारा धूम धाम से मनाया गया होली उत्सव।

 

             अबीर गुलाल फूलों के रंग संग,

            परमात्मा की हो ली री- धर्मेन्द्र योगी 

गोरखपुर शहर में प्रतिदिन निःशुल्क योग आयुर्वेद कक्षाओं द्वारा आरोग्य जीवन दे रहे ओम फिटनेस योग संस्थान द्वारा लाल्डिगी नेहरू पार्क, लक्ष्मी पार्क नगर निगम, महंत दिग्विजय नाथ पार्क नौका विहार, विंध्यावासनी पार्क मोहद्दीपुर इत्यादि पार्कों में धूम धाम से होली मिलन किया गया । होली पर्व पर योगी धर्मेन्द्र ने समस्त देशवासियों को अग्रिम बधाई देते हुए अपने साधकों को बताया कि ये होली रंगों के त्यौहार के संग परमात्मा संग होली मिलन की होली हैं। इस होली पर प्रभु प्यार संग अपनो की होली खेल भाईचारे को बनाए।

होली मिलन पर सैकड़ों से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया और हर्षौल्लास के साथ होली मिलन की।

इस अवसर पर महिला निरीक्षक प्रभारी श्वेता साहनी मुकेश साहनी अर्चना सिंह रंजना गौड़ सपना गुप्ता प्रेम चौरसिया सोनी वर्मा प्रीति अग्रहरि आशा त्रिपाठी रतना यादव रमेंद्र त्रिपाठी संतोष सिंह राजकुमारी देवी तरुणा चेतनानी प्रमिला देवी ऊषा देवी सुभावती देवी आदि सम्मिलित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post