*पीआरडी मुख्यालय में चल रही तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का महानिदेशक ने विजयी खिलाडियों को पुरस्कार वितरण कर किया समापन।*

                पुरस्कार प्राप्त करते हुए
                  कार्यक्रम की अन्य झलकियां

लखनऊ। युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग (UPRSL) के अन्तर्गत 03 दिवसीय सीनियर वर्ग की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 06 से 08 मार्च, 2025 तक किया गया। उक्त आयोजित खेल प्रतियोगिता का समापन समारोह आज दिनांक 08 मार्च, 2025 को युवा कल्याण महानिदेशालय परिसर स्थित परेड ग्राउण्ड में मुख्य अतिथि, महानिदेशक, युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल, उत्तर प्रदेश श्रीमती चैत्रा वी. द्वारा किया गया। उक्त प्रतियोगिता का शुभारम्भ दिनांक 06 मार्च, 2025 को मा0 राज्यमंत्री (स्व0प्र0), युवा कल्याण एवं खेल, उत्तर प्रदेश श्री गिरीश चन्द्र यादव द्वारा किया गया था। यह प्रतियोगिता 08 विधाओं यथा-एथलेटिक्स, बैडमिंटन, कबड्डी, कुश्ती, फुटबॉल, वॉलीबॉल, जूडो एवं भारोत्तोलन में युवा कल्याण महानिदेशालय परिसर स्थित परेड ग्राउण्ड, मल्टीपरपज़ हॉल, चौक स्टेडियम एवं के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में आयोजित की गयीं।

उक्त खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा विजयी खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र, मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर महानिदेशक महोदया द्वारा खेल प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं/प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन कराया जाता है, जिससे युवाओं का सर्वांगीण विकास हो सके एवं खेल के क्षेत्र में प्रदेश का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर हो सके। प्रदेश में आयोजित की जा रही उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग भी इसी कड़ी का हिस्सा है। साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा इस अवसर पर विजयी खिलाड़ियों से संवाद भी किया गया।  

 आयोजित की गयी उक्त खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन में संयु0 निदेशक (प्रशा0), युवा कल्याण,  श्री  अशोक  कुमार कनौजिया, खेल संघों के पदाधिकारी, निर्णायक एवं  प्रशिक्षक  तथा  महानिदेशालय  की उप निदेशक श्रीमती मेघना सोनकर सहित समस्त  उप  निदेशक एवं जिला  युवा कल्याण अधिकारीगण, तथा क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारीगण, व्यायाम प्रशिक्षकों एवं विभागीय कर्मचारियों तथा पी0आर0डी0 स्वयंसेवकों का अमूल्य सहयोग प्राप्त हुआ।

                 श्री उमाकांत बाजपेई 

            शासकीय मान्यता प्राप्त पत्रकार 

Post a Comment

Previous Post Next Post