“ महिला सशक्तीकरण”संगोष्ठी का आयोजन संपन्न।

  

                 श्री हनुमान प्रसाद चौबे

सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक स्वयंसेवी संस्था नगर-ग्रामोत्थान प्रतिष्ठान गोरखपुर के तत्वाधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस केअवसर पर महिला एवं बाल कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत ‘महिला सशक्तीकरण ‘विषयक एक संगोष्ठी स्वामी विवेकानंद नर्सरी एवं जू०हा०स्कूल, राम-जानकगर,बशारतपुर में संपन्न हुई।संगोष्ठी कार्य क्रम में इस अवसर पर कौशल चंद उपाध्याय,डॉ. हनुमान प्रसाद चौबे, राम समुझ सांवरा, ओम कुमार जैसवाल, निरंकार शुक्ला साकार, संजय कुमार श्रीवास्तव, शालिनी चौधरी, दिनेश गोरखपुरी, अरुण ब्रह्मचारी आदि तमाम लोग थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरूण ब्रह्मचारी तथा संचालन ओम कुमार जैसवाल ने किया। उपाध्याय जी ने कहा -,नारी आज सशक्त है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सेना , बैंक आदि क्षेत्रों में महिलाएं अपना परचम लहरा रही हैं। दिनेश गोरखपुरी ने कहा -महिला दिवस सुरोजहै,करिए उसका मान।डाक्टर चौबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज तो महिलाएं जमीन से लेकर आसमां तक अपना परचम लहरा रही हैं। उनके लिए आज रोज महिला दिवस हो गया हैं क्योंकि मुफ्त इज्ज़त घर, स्वच्छ जल,विद्युत् कनेक्ट , तीन तलाक आदि से खुश हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए जायसवाल ने कहा कि महिलाओं के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री अरुण ब्रह्मचारी ने कहा कि महिलाओं केजीवन की गौरव मयी गाथवों से हमारा इतिहास भरा पड़ा है।उन्होंने आगे कहा–

यत्र नार्य:पूज्यंते रमंते तत्र देवता:। 

अर्थात् जहां महिलाओं का सम्मानहोताहै वहां देवता का वास होता है।कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर चौबे ने सबका आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा की ।

           डॉ०हनुमान प्रसाद चौबे 
                      आयोजक
    नगर ग्रामोत्थान प्रतिष्ठान, गोरखपुर।

Post a Comment

Previous Post Next Post