डॉ सतीश चंद्र शुक्ला
गोरखपुर। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के गोरखपुर मण्डल अध्यक्ष डॉ सतीश चंद्र शुक्ला को संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। यह निर्णय गोरखपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में संगठन के पांचवें स्थापना दिवस के पश्चात लिया गया।
डॉ शुक्ला ने प्रदेश अध्यक्ष बनते ही घोषणा किया कि एक वर्ष के अन्दर प्रदेश के हर जिलों में संगठन की सक्रिय इकाइयों का गठन कर लिया जाएगा और किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व में मुझ पर जो विश्वास किया है मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतारने का प्रयास करूंगा।
डॉ सतीश चन्द्र शुक्ला के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक सरदार दिलावर सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बधाई देने वालों में छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष मनविंदर सिंह भाटिया, संगठन के केन्द्रीय मंत्री जनाब बशीर खान, मार्कण्डेय मिश्रा, गोरखपुर मण्डल प्रभारी कृष्ण चंद्र चौधरी, देवरिया जिलाध्यक्ष श्यामानंद पाण्डेय, गोरखपुर जिलाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा, जिला महासचिव पवन कुमार गुप्ता, सदर तहसील अध्यक्ष बबलू कुमार, गोला तहसील अध्यक्ष प्रदीप यादव डाक्टर सौरभ पाण्डेय धराधाम प्रमुख मानव सेवा संस्थान के प्रबंधक आलोक गुप्ता जी अजय दुबे संजय मिश्रा मनोज मिश्रा एच डी शर्मा अशोक कुमार भानु प्रताप तिवारी चन्द्र भूषण उपाध्याय राम किशुन प्रजापति अनिल पाण्डेय संगम तिवारी सहित देश भर के सैकड़ो सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने उन्हें बधाइयां दी है।
