मिशन शक्ति के अंतर्गत हाइजीन एवं स्वावलंबन के संबंध महिलाओं को जागरूक किया गया तथा शासन के विभिन्न योजनाओं की जाकारी दी गई।

  महिलाओं को जानकारी देती क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पारुल बाजपेई ।

लखनऊ , युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में विकासखंड कटोरी में मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं को स्वावलंबन हाइजीन के संबंध में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पारुल बाजपेई द्वारा जानकारी दी गई श्रीमती बाजपेई द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को यह बताया गया कि यदि किसी प्रकार की भी उन्हें हिंसा का सामना करना पड़ता है तो वह तत्काल 1090 पर फोन करके मदद ले सकती हैं इसके अतिरिक्त इस समय काल में पुरुष के साथ-साथ महिलाओं को भी छोटे-छोटे रोजगार के कार्य करके अपनी आय कर सकती है जैसे की दुकानों में कागज की लिफाफे बनाकर बेचना अपने घर में ही घरेलू जरूरत का सामान रखकर छोटा व्यापार किया जा सकता है जनपद लखनऊ में प्रत्येक विकास खंड में युवा कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं के साशक्तिकरण के संबंध में कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

             उमाकांत बाजपेई, 

       शासकीय मान्यता प्राप्त पत्रकार 

Post a Comment

Previous Post Next Post