सभा को संबोधित करते पूर्व विधायक कार्यक्रम की अन्य झलकियां
लखनऊ। बिहार विधानसभा के चुनाव में जिला कैमूर के रामगढ़ विधानसभा में होने वाले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभी दलित बस्तियों में सघन संपर्क करके प्रत्याशी को जिताने हेतु बिजनौर लोक सभा 5 से निर्वाचित रह चुके पूर्व सांसद शीशराम सिंह रवि रामगढ़ में समस्त दलित बस्तियों में गुरु रविदास जी एवं बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के अनुयायियों के मध्य डोर टू डोर भाजपा के समर्थन में वोट मांग रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान पूर्व सांसद ने कहा कि संत शिरोमणि भगवान रविदास जी की जन्मस्थली पर करोड़ों रुपये केन्द्र सरकार ने लगाकर गुरूदेव की धर्मस्थली व पार्कों को सौंदर्यीकरण कराने का वृहद कार्य किया है। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी के जन्म स्थान से लेकर शिक्षा ग्रहण करने और अंतिम संस्कार तक पाँचों स्थलों को पर्यटक स्थल घोषित कर दलित समुदाय के लिए ऐतिहासिक कार्य किया है।
रामगढ़ विधानसभा के विभिन्न गाँवों में पूर्व सांसद ने सघन जनसंपर्क किया। इस मौके पर सरपंच कुमार गुप्ता निवासी अखिनी राजेंद्र प्रसाद राम रेलवे कर्मचारी, रामसिंह, सहित सभी मंडल व बूथों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से संपर्क कर के भाजपा प्रत्यासी को जिताने की अपील किया है।
केंद्र सरकार द्वारा आम जनता के कल्याण के लिए चलाई जा रही सभी जनोपयोगी योजनाओं, उज्ज्वला योजना, खाद्य सुरक्षा मिशन, नारी सशक्ति करण कार्यक्रम,प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना शहरी व ग्रामीण के बारे में विस्तृत रूप से प्रचार प्रसार कर रहे हैं।
उमाकांत बाजपेई,
शासकीय मान्यता प्राप्त पत्रकार

