गोकुलधाम वृद्धाश्रम में निःशुल्क योग शिविर का आयोजन।।

 

        योग ही जीवन का आधार- योगी धर्मेश्वर 


              शंख ध्वनि के साथ शुरुआत

छठ महापर्व के पावन अवसर पर ओम फिटनेस योग संस्थान एवं सेवा साथी फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आज गोकुलधाम वृद्धाश्रम, गोरखपुर में एक दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्गों ने योगाचार्य धर्मेंद्र प्रजापति के साथ मिलकर योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। योगाचार्य ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्राप्त होती है। योगी धर्मेश्वर  ने विशेष रूप से घुटने, कमर दर्द, श्वास संबंधी परेशानी और तनाव मुक्ति के लिए सरल योगासन सिखाए। उपस्थित बुजुर्गों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से उन्हें आत्मिक शांति और आनंद की अनुभूति होती है।कार्यक्रम में सभी उपस्थित सदस्यों ने वृद्धाश्रम निवासियों के साथ समय बिताया और उन्हें बिस्किट, फल व गर्म पेय का वितरण भी किया गया। संस्थान के संचालक ने बताया कि आगे भी ऐसे निःशुल्क योग शिविर समाज सेवा की भावना से निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज के हर वर्ग तक योग का लाभ पहुँच सके।

इस अवसर पर महिला निरीक्षक प्रभारी श्वेता साहनी, मुकेश साहनी, आलोक गुप्ता, विनोद शुक्ल, संजय गौड़, सोहन लाल, संतोष श्रीवास्तव, डॉ. एन. के. गुप्ता, धर्मेंद्र प्रजापति, परी प्रजापति, शिला पॉल, प्रेम चौरसिया, आरिफ जी आदि योग साधक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post