रक्तदान: तीन जीवन बचाने का संकल्प — ओम् फिटनेस योग संस्थान सेवा साथी फाउंडेशन का सराहनीय आयोजन।

 

योग से जीवन में कल्याण और रक्तदान से तीन जीवन को संजीवनी- योगाचार्य धर्मेंद्र प्रजापति

                 कार्यक्रम की अन्य झलकियां

ओम् फिटनेस योग संस्थान सेवा साथी फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा गोरखपुर चैरिटेबल ब्लड बैंक में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरखपुर के पूर्व महापौर डॉ. सत्या पांडे ने अपने कर-कमलों से फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने युवाओं को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने और समाजहित में रक्तदान के लिए आगे आने का प्रेरणादायक संदेश दिया।

विशिष्ट अतिथि सुधा मोदी जी ने नारी शक्ति के उत्साह की सराहना की तथा महिलाओं को भी नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया वहीं अन्नपूर्णा हॉस्पिटल डॉ एस.के. लॉट जी ने रक्तदान के प्रति जोश भरी और बताए कि जब भी रक्त की जरूरत पड़े तो हम सदा तैयार रहेंगे। संस्था के संस्थापक योग गुरु धर्मेंद्र प्रजापति ने कहा कि— रक्तदान केवल दान नहीं, बल्कि उन माताओं-बहनों और भाइयों के लिए जीवनदान है जिन्हें इसकी अत्यंत आवश्यकता होती है। यदि हम स्वस्थ हैं, तो किसी ज़रूरतमंद की धड़कन बनना हमारा मानव धर्म है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निरीक्षक प्रभारी श्वेता साहनी जी तथा गोरखपुर चैरिटेबल ब्लड बैंक के संस्थापक अरविंद यादव जी ने संयुक्त रूप से की। दोनों ही अतिथियों ने रक्तदाताओं के साहस, सेवा और समर्पण की सराहना की।

इस अवसर पर अनेक सम्मानित सहयोगी उपस्थित रहे, जिनमें — रिटायर्ड विशेष सचिव परिवहन उत्तरप्रदेश कृष्णा सिंह, डॉ एक. के श्रीवास्तव, डिप्टी एस.पी. जयंत दुबे जी, एम. एन. त्रिपाठी, काजल, आंचल, रविन्द्र, आलोक गुप्ता जी, तरुण जी, पारुल जी, परी प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, साहिल, ममता गुप्ता जी, प्रमिला सिंह, लूसी मौर्या, माधुरी देवी, आरिफ समानी, संतलाल प्रजापति, रंजना गौड़, राजकुमार आर्य, सुनील मणि त्रिपाठी, ध्यान अंजन, मनीष जी, प्रेम चौरसिया सहित अन्य सभी सेवा साथी शामिल रहे।

सभी प्रतिभागियों ने समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व को समझते हुए रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। ओम फिटनेस योग संस्थान सेवा साथी फाउंडेशन ट्रस्ट ने भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी और जनकल्याणकारी कार्यक्रम नियमित आयोजित करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post