प्रदेश डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला बोले— इतनी कम आयु में श्रीमद्भागवत कथा का सार प्रस्तुत करना अद्भुत,ईश्वरीय वरदान हैं बाल व्यास श्वेतिमा माधव प्रिया।
गोरखपुर,समुदा रुद्रपुर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ में उस समय वातावरण श्रद्धा और गर्व से भर उठा जब विश्व की सबसे कम आयु की अंतरराष्ट्रीय बाल व्यास श्वेतिमा माधव प्रिया का सम्मान भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति द्वारा किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला ने अपने पदाधिकारियों के साथ पहुंचकर इस नन्हीं व्यास को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि —“मात्र आठ वर्ष नौ माह की आयु में श्रीमद्भागवत महापुराण का गूढ़ संदेश सरलता से जन-जन तक पहुंचाना किसी ईश्वरीय वरदान से कम नहीं। श्वेतिमा जैसी बाल प्रतिभाएं भारतीय अध्यात्म और संस्कृति की जीवित मिसाल हैं।”
अब तक पच्चीस श्रीमद्भागवत कथाएँ सुना चुकी बाल व्यास श्वेतिमा माधव प्रिया के वाणी-सौंदर्य और ज्ञानगंगा से श्रोतागण अभिभूत हो उठे।
इस अवसर पर धरा धाम सर्वधर्म सद्भाव विश्व पीठ के प्रमुख सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पांडेय, मुख्य यजमान प्रभुनाथ पांडेय, संगम तिवारी, अनिल पांडेय, शिव बिहारी तिवारी, राम किशुन प्रजापति, सोनू तिवारी, आचार्य गौरव शुक्ला, आचार्य विशाल शुक्ला सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
