गोकुलधाम वृद्धाश्रम में वृद्ध जनों के लिए निःशुल्क योग सत्र सम्पन्न ।

    गोकुल धाम वृद्धाश्रम में योग कराते हुए योगाचार्य जी।
 
                    कार्यक्रम की अन्य झलकियां

गोरखपुर के गोकुलधाम वृद्धाश्रम में आज ओम फिटनेस योग संस्थान के तत्वावधान में वृद्ध जनों के लिए एक दिवसीय निःशुल्क योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वृद्धजनों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना था। योगाचार्य धर्मेंद्र प्रजापति के निर्देशन में वृद्ध जनों को प्राणायाम, ध्यान, सरल आसन एवं रिलैक्सेशन तकनीकें सिखाई गईं, जिससे वे अपने दैनिक जीवन में सहजता से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें। उपस्थित योग विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से वृद्धावस्था में होने वाले जोड़ों के दर्द, अनिद्रा, तनाव एवं श्वसन संबंधी समस्याओं में काफी सुधार आता है। कार्यक्रम के पश्चात वृद्धाश्रम के सभी निवासियों को अंकुरित अन्न एवं पौष्टिक नाश्ते का वितरण भी किया गया। यह पहल स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित आहार के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से की गई। संस्थान के संचालक ने बताया कि “वृद्धजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं, उनका स्वास्थ्य और प्रसन्नता ही हमारी सच्ची सेवा है।”

कार्यक्रम में ओम फिटनेस योग संस्थान की टीम धर्मेंद्र प्रजापति परी व प्रमिला सिंह, सेवा साथी फाउंडेशन के स्वयंसेवक एवं वृद्धाश्रम के सभी सदस्य उपस्थित रहे। अंत में सभी ने सामूहिक रूप से “योग ही जीवन का आधार है” का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post