*यूजीसी के नए कानून के विरोध में राठ में प्रदर्शन*

        

                       प्रदर्शनकारी प्रदर्शन करते हुए

       हमीरपुर।अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) महिला मोर्चा ने जिला अध्यक्ष श्रीमती अलका द्विवेदी के नेतृत्व में एवं सर्व सवर्ण समाज द्वारा यूजीसी (UGC) के नए कानून के विरोध में राठ विधानसभा क्षेत्र में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने एकजुट होकर सवर्णों पर हो रहे अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यूजीसी का यह कानून समाज के अधिकारों पर कुठाराघात है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। सरकार से इस कानून को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस दौरान महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अलका द्विवेदी ने कहा कि सवर्ण समाज के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित संघर्ष समय की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों और अन्याय के विरुद्ध एकजुट होकर खड़े हों।

                           उमाकांत बाजपेई, 

                   शासकीय मान्यता प्राप्त पत्रकार 

Post a Comment

Previous Post Next Post