बास्केट बाल प्रतियोगिता के प्रतिभागी खिलाड़ी
*•यूपी की बढ़ाई शान, मिला सिल्वर मेडल।*
लखनऊ। दिल्ली स्टेट बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा इंदिरा गांधी स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित 29 से 31 जनवरी तक तीन दिवसीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में संपूर्ण भारत के सभी राज्यों से लगभग 200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। यूपी स्टेट के बास्केटबॉल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी तेज तर्रार सेवानिवृत्त पुलिस आफीसर दिलीप सिंह ने उक्त प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खिलाड़ियों के हौसले का उत्साह वर्धन किया। उक्त प्रतियोगिता बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित की जाती रही है। उक्त प्रतियोगिता में यूपी स्टेट के चार खिलाड़ियों ने फाइनल मैच में दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल हासिल किया। प्रथम स्थान पर तमिलनाडु राज्य रहा।
यूपी स्टेट के तेजतर्रार अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हर्ष डागर एवं कुशल सिंह समेत प्रिंस त्यागी , सत्यजीत छपराना ने यूपी स्टेट का नाम रोशन किया। चारों खिलाड़ियों में प्रिंस त्यागी गाजियाबाद से तथा उत्तर प्रदेश पुलिस के हर्ष डागर, कुशल सिंह, सत्यजीत छपराना शामिल रहे। उक्त प्रतियोगिता में यूपी स्टेट के खिलाड़ियों ने इंडिया लेवल के खिलाड़ी तथा चंडीगढ़ ,पंजाब, कर्नाटक आदि कई राज्यों के खिलाड़ियों से कड़ा मुकाबला करते हुए बाजी मारी।
उमाकांत बाजपेई,
शासकीय मान्यता प्राप्त पत्रकार
