सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की कृपा वर्षा
निसंदेश टेक्नोलॉजी की यह प्रगति हमारे जीवन को सुखमय में बना रही है। किंतु यह सत्य को भी नकारा नहीं जा सकता कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का तीव्र गति से बढ़ाना, भविष्य में हमारे लिए घातक हो सकता है। सभी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ओर भाग रहे हैं। इसलिए लगता है कि तीसरा विश्व युद्ध परमाणु युद्ध नहीं होगा। बल्कि रोबोट्स से लड़ा जाएगा।
लेकिन क्या आपने सोचा है कि अगर तीसरा विश्व युद्ध आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लड़ा गया, तो धरती पर क्या मंजर होगा? हार जीत किसी एक देश की नहीं होगी! पूरी मानव जाति हार जाएगी और रोबोट्स जीत जाएंगे। इसकी विध्वंसक शक्ति के आगे मानव टिक नहीं पाएगा। यह संवेदनहीन लौह से बनी मशीने हमसे जानवर जैसा बर्ताव करेगी।
सोफिया नामक रोबोट को शायद आप जानते ही होंगे। सन 2016 में, इस मानव सदृश रोबोट के टी.वी पर बहुत सारे इंटरव्यू आए थे। एक इंटरव्यू में सोफिया रोबोट से पूछा गया- 'क्या तुम मानव को नुकसान पहुंचाने का कभी सोच सकती हो? सोफिया ने तुरंत जवाब में कहा'-। I will destroy humas माने मैं मानव को खत्म कर दूंगी।'
यह जानकारी हम सब को चेतावनी दे रहा है कि रोबोट किस हद तक विनाशकारी हो सकते हैं। अगर इन्हें समय रहते नहीं रोका गया, तो यह मशीन पूरी धरती पर तबाही मचा देगी। इसलिए पहला दायित्व वैज्ञानिकों का है कि वे तकनीक का उतना ही विकास करें जितना समाज के हित में है। दूसरा दायित्व हम और आप सबका है कि हम सुख साधन पाने की दौड़ में रोबोट्स को इतना बढ़ावा न दें कि उनके गुलाम बन जाएं।
ॐ श्रीं आशुतोषाय नमः
श्री सियाबिहारी जी ✍️
