रूपेनद उपाध्याय ने उपाध्यक्ष पद, लखन लाल मिश्र, दीपक अवस्थी ने संयुक्त सचिव के.के. वर्मां, बबिता ओबेराय, सुरेन्द्र दुबे ने कार्यकारिणी सदस्य पद पर पर्चा भरा।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) के दो वर्षं के कार्यकाल हेतु 25 मार्च 2026 को चुनाव प्रस्तावित है। आज एनेक्सी मीडिया सेन्टर लखनऊ मे तमाम पत्रकारो की उपस्थित में राज्य मुख्यालय/जिला मुख्यालय लखनऊ के पत्रकारो ने निम्न पदो मे अपने नामांकन भरे।
आज पहले दिन 6 प्रत्याशियो ने संयोजक प्रभात त्रिपाठी और चुनाव अधिकारी सर्वंश्री वरिष्ठ पत्रकार श्री उमेश चन्द्र मिश्र, अजीत सिंह, रविशंकर उपाध्याय, सर्वंजीत सिंह (सूर्यवंशी) त्रिनाथ शर्मां, उमाकांत बाजपेई की मौजूदगी मे नामांकन किया। नामांकन करने वालो मे सर्वंश्री रूपेंद्र उपाध्याय ने उपाध्यक्ष पद पर लखन लाल मिश्र, दीपक अवस्थी ने संयुक्त सचिव पद पर नामांकन किया।
के.के. वर्मां, बबिता ओबेराय, सुरेन्द्र दुबे ने कार्यकारिणी सदस्य पद पर विधिवत समिति के मानक और नियमो का पालन करते हुये नामांकन भरा। आज एनेक्सी मीडिया सेन्टर का माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण था। चुनाव आयोग ने गंभीरता पूर्वक नामांकन प्रक्रिया को सम्पन्न कराया।
उमाकांत बाजपेई
शासकीय मान्यता प्राप्त पत्रकार
