नामांकन के पांचवें दिन 7 नामांकन भरे गए ।

 

जितेंद्र कुमार सिंह यादव और अमन अग्रवाल ने उपाध्यक्ष पद पर नामांकन पत्र भरा ।

लखनऊ 20 मार्च। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) ने एनेक्सी मीडिया सेंटर लखनऊ में प्रस्तावित 25 मार्च 2026 को होने वाले चुनाव के लिए आज नामांकन के पांचवें दिन 7 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। संयोजक प्रभात त्रिपाठी और चुनाव आयोग मैं शामिल उमेश चंद्र मिश्रा अजीत सिंह सर्बजीत सिंह (सूर्यवंशी) रविशंकर उपाध्याय  त्रिनाथ शर्मा और उमाकांत वाजपेई की मौजूदगी में आज नामांकन दाखिल किए गए। नामांकन दाखिल करने वालों में उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र कुमार सिंह यादव और अमन अग्रवाल ने भी उपाध्यक्ष पद पर अपना नामांकन दाखिल किया।

इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के लिए उषा सिंह. खालिद सिद्दीकी. सियाराम यादव.अनिल तिवारी और धनंजय सिंह ने अपने नामांकन पत्र भरे।

नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया 23 तारीख को सोमवार 4:00 बजे तक की जाएगी। उसके बाद अंतिम मतदाता सूची और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। मतदान 25 मार्च को सुबह 11:00 बजे से देर शाम तक जारी रहेगा और उसी दिन परिणाम आ जाएंगे।

                               उमाकांत बाजपेई,

                      शासकीय मान्यता प्राप्त पत्रकार 

Post a Comment

Previous Post Next Post