अध्यक्ष पद पर सुल्तान शहरयार खान और शेखर पंडित ने नामांकन किया
महासचिव पद पर ज्ञानेश पाठक और शैलेष प्रताप सिंह ने नामांकन किया
लखनऊ 19 माच॔। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) के चुनाव हेतु एनेक्सी मीडिया सेन्टर लखनऊ में 16 माच॔ से शुरू हुई नामांकन दाखिल करने का सिलसिला आज चौथे दिन भी जारी रहा। आज कुल 9 नामांकन पत्र भरे गये।
आज के नामांकन में सभी राज्य मुख्यालय के मान्यता प्राप्त पत्रकारो ने बडे पद पर नामाकंन पत्र भरे। आज के नामांकन पत्र मे अध्यक्ष पद पर चौकाने वाला नाम शेखर पंडित का रहा जिन्होने आज समिति की सदस्यता विधिवत लिखित रूप से सभी दस्तावेज जमा करके गृहण की।
अध्यक्ष पद पर आज वरिष्ठ पत्रकार सुल्तान शहरयार खान ने पहला नामाकंन जमा किया।इसके बाद शेखर पंडित ने जमा किया।समिति के महासचिव पद पर वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेश पाठक और शैलेष प्रताप सिंह ने नामांकन जमा किया।पुनर्गठित समिति के यह दोनो पद काफी महत्वपूर्ण पद माने जाते है।
चैत्र की नवरात्र होने के कारण आज नामांकन पत्र भरने वालो की दोपहर 2 बजे के बाद se काफी भीड़ देखी गई। शाम 5 बजे के बाद नामांकन पत्र भरने का काम बंद कर दिया गया।
संयोजक प्रभात त्रिपाठी की मौजूदगी मे चुनाव अयोग में वरिष्ठ पत्रकार उमेश चन्द्र मिश्र, अजीत सिंह, रविशंकर उपाध्याय, सव॔जीत सिंह (सूय॔वंशी) त्रिनाथ शर्मा और उमाकांत बाजपेई की मौजूदगी मे नामांकन पत्र भरे गये।
इसके अलावा नामांकन भरने वालो में आज कोषाध्यक्ष पद पर अभी तक एक मात्र नामांकन पत्रकार विक्रम राव ने किया। संयुक्त सचिव पद पर आज वरिष्ठ पत्रकार अमरेंद्र सिंह ने नामांकन पत्र भरा। काय॔कारिणी सदस्य के लिए आज विवेक कुमार शुक्ला छायाकार बलराम गुप्ता और सुभाष चन्द्र मिश्रा ने नामांकन पत्र भरा। अब तक कुल 20 नामांकन पत्र भरे जा चुके है।
अभी नामांकन पत्र भरने के दो दिन कल 20 माच॔ और 23 माच॔ का समय शेष बचा है। एनेक्सी मीडिया सेन्टर मे पिछले चारो दिन नामांकन के समय पूरी तरह से शातंपूण॔ माहौल में नामाकंन भरने का काम किया जा रहा है। पुनर्गठित समिति के 25 माच॔ को होने वाले चुनाव पर पूरे प्रदेश के पत्रकारों की अधिकारियो की निगाहे लगी हुई है।
उमाकांत बाजपेई,
शासकीय मान्यता प्राप्त पत्रकार
